चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पदों में भर्ती | Medical and Health Department Balod Gynecologist Recruitment 2022: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बालोद (छ.ग) द्वारा जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत विज्ञापित अस्थायी भर्ती 02 स्त्रीरोग विशेषज्ञ पद पर आवेदन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन इस कार्यालय के सभाकक्ष में दिनांक 10/08/2022 से 13/09/2022 तक कार्यालयीन दिवसों में दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित किया गया है।
पदों के नाम – महिला रोग विशेषज्ञ
पदों की संख्या – 02 पद
विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बालोद (छ.ग)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 10-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 13-09-2022 शैक्षिक योग्यता:–
स्वीकृत विशेषज्ञ पदों से संबंधित विषय विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर उपाधि अथवा पत्रोपाधि (मान्यता प्राप्त) विश्व- विद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि अथवा पत्रोपाधि तथा भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्य हो)
अभ्यर्थी के डिग्री / डिप्लोमा का छत्तीसगढ़ या अन्य राज्यों के मेडिकल काउंसिल या भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क:–
अभ्यर्थी को आवेदन पत्र के साथ किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है।
चयन प्रक्रिया:–
चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार से किसी प्रकार दबाव डलवाया जा रहा है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जावेगा तथा इसके संबंध में कोई भी दावा मान्य नहीं किया जावेगा।
भर्ती की प्रक्रिया के दौरान होने वाले किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का समस्त अधिकार जिला चयन समिति अध्यक्ष जिला बालोद को होगा जो सभी आवेदकों को मान्य होगा।
आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले समस्त अंक सूची एवं अन्य दस्तावेज स्वयं के द्वारा सत्यापित संलग्न करना अनिवार्य है।
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन दिनांक 10.08.2022 से 13.09.2022 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में दोहपर 12 बजे से शाम 04 बजे के मध्य कार्यालयीन दिवसों में किया गया है। जिसमें इच्छुक चिकित्सकीय विशेषज्ञ दिये गये तिथि, समय व शैक्षणिक योग्यता के संबंध में विज्ञापन प्रारूप का अवलोकन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेब पोर्टल पर उपलब्ध है।

