मानसून में रहेंगे फिट, डाइट में इन रेसिपी की मदद से शामिल करें हल्दी मानसून के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।
ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाना बेहद जरूरी है। इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में हल्दी का सेवन काफी फायदेमंद है। अगर आप सोच रही हैं कि हल्दी को किस तरह से डाइट में शामिल करें तो ये रेसिपी जरूर काम आएंगी। तो चलिए जानें किन रेसिपी की मदद से आप हल्दी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। हल्दी को एंटी बैक्टीरियल गुणों की वजह से सभी इस्तेमाल में लाते हैं। आप चाहें तो हल्दी और तुलसी की पत्तियों का काढा बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो कप पानी को गर्म कर लें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमे एक चम्मच हल्दी पाउडर और दस से पंद्रह तुलसी की पत्तियां डाल दें। साथ में मिठास के लिए शहद या फिर गुड़ डालें। बस इसे कुछ देर पका लें और कप में छान लें। हल्दी के इस काढ़े को पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। हल्दी वाली चाय अगर आप चाय पीना पसंद करते हैं तो हल्दी वाली चाय बना सकते हैं। इस इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक को बनाने के लिए जरूरत होगी हल्दी, अदरक, काली मिर्च, शहद और पानी। इन सारी चीजों को पानी में डालकर अच्छे से पका लें। बस तैयार है हल्दी वाली चाय। हल्दी वाला दूध हल्दी वाले दूध को लिक्विड गोल्ड कहा जाता है। इसे पीने से सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। गर्म दूध में हल्दी को पकाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है मानसून में सेहत दुरुस्त रहती है।

