श्री कान्वेंट स्कूल में मनाया गया ग्रीन-डे, बच्चों ने मिलकर लगाए पेड़ स्कूल श्री कान्वेंट स्कूल में शनिवार ग्रीन-डे का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर स्कूल के संचालक ने पौधा लगाकर बच्चों को पौधरोपण का महत्त्व बताया। बच्चों ने हरे रंग की पोशाकें पहनीं और स्कूल के हर एक बच्चे ने एक-एक पौध लगाया व स्वयं द्वारा लगाए पौधे की देखरेख की शपथ ली ।
बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरे रंग के परिधान डालकर पहुंचे । श्री कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि कहा कि यदि हम अपने जीवन से प्यार करते हैं तो पेड़ पौधों से लगाव रखना अनिवार्य है। पेड़ पौधे हैं तो जीवन है। यदि पर्यावरण ही संतुलित नहीं रहा तो जीवन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। हम सबका कर्तव्य बनता है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनको संरक्षित भी करें।