जिला परियोजना कार्यालय द्वारा थैरपिस्ट (फिजियो / स्पीच थैरेपिस्ट) के लिए भर्ती | जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) द्वारा भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विकासखंड स्तर पर संसाधन स्त्रोत केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन केन्द्रों में 01 फिजियो एवं 01 स्पीच थैरेपिस्ट पद पर 10 माह हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
फिजियो थैरेपिस्ट
स्पीच थैरेपिस्ट
पदों की संख्या – कुल 02 पद
विभाग का नाम – जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जिला- महासमुन्द (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 30-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20-07-2022 चयन प्रक्रिया:–
निर्धारित न्यूनतम योग्यता का 60 प्रतिशत।
आवेदित पद पर कार्यानुभव 1 – 20 अंक (1 वर्ष 05 अंक, 2 वर्ष 10 अंक, 3 वर्ष 15 अंक, 5 वर्ष 20 अंक)
स्थानीय बोली- 20 अंक (संक्षिप्त साक्षात्कार)

