राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन चिकित्सा अधिकारी भर्ती | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ अंतर्गत प्रदेश के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाईयों (SNCU) के सुदृढीकरण हेतु चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) के रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 22 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer)
पदों की संख्या – कुल 29 पद
विभाग का नाम – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ चतुर्थ तल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल व्यावसायिक परिसर, (दक्षिण पूर्व कॉर्नर)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 17-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 22-06-2022 शैक्षिक योग्यता – एम.बी.बी.एस (M.B.BS) आवेदन शुल्क:–
अभ्यर्थी को नीचे अंकित तालिका अनुसार आवेदन शुल्क डिमाण्ड ड्राफ्ट के माध्यम से State Health Society, Raipur के नाम से देय होगा।
संवर्ग आवेदन शुल्क राशि रु.
विकलांग / अ.जा./अ.ज.जा. / महिला – 325/-
अन्य पिछड़ा वर्ग / अनारक्षि – 650/- उक्त पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू के लिये निर्धारित तिथि व समय में कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़, चतुर्थ तल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, व्यावसायिक परिसर (दक्षिण पूर्व कार्नर), सेक्टर-27, नवा रायपुर, अटल नगर में प्रातः 10:00 बजे पंजीयन प्रारम्भ किया जावेगा।
इस हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू तिथि में उपस्थित समस्त अभ्यर्थियों को पंजीयन हेतु एक प्रपत्र दी जायेगी। प्रपत्र को भरने के उपरांत पात्रता को सिद्ध करने वाले समस्त दस्तावेजों की प्रतिलिपि-एक सेट (स्वप्रमाणित) संलग्न कर कार्यालय में समय दोपहर 12:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा।

