कोरबा जिले के पूर्व निवासी दिनेश मिस्त्री बने छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के निदेशक
सरस्वती शिशु मंदिर उ मा वि सी एस ई बी कोरबा से मैट्रिक तक की पढ़ाई
कोरबा जिले के गौरव
कोरबा डाक निदेशालय नई दिल्ली द्वारा स्थानांतरण व्यवस्था के अंतर्गत श्री दिनेश मिस्त्री को छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल का नया डाक निदेशक हेडक्वार्टर बनाया गया है वे तत्कालीन निदेशक श्री डा आशीष सिंह ठाकुर का स्थान लेंगे इसके पूर्व वे अभी हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल निदेशक मेल्स एवं बी डी के पद पर थे।नव नियुक्त डाक परिमंडल निदेशक दिनेश मिस्त्री छत्तीसगढ़ राज्य के ही कोरबा जिले के स्थायी निवासी रहे हैं उनकी शिक्षा कोरबा के सरस्वती शिशु मंदिर उ मा वि सी एस ई बी कोरबा में एवं स्नातक शिक्षा कृषि महाविद्यालय जबलपुर में हुई है उनके छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल मे नियुक्ति से कोरबा जिले के स्थानीय निवासियों के छत्तीसगढ़ में हर्ष व्याप्त है वहीं सरस्वती शिशु मंदिर विघालय परिसर में हर्ष एवं उल्लास एवं कोरबा के लिए गौरव की बात है।

