Drug License Cancelled: महाराष्ट्र में अवैध दवाओं और कॉस्मेटिक्स के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने दो सप्ताह के विशेष अभियान में 100 लाइसेंसों के खिलाफ कार्रवाई की है। 5 से 17 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान में राज्यभर में 937 निरीक्षण किए गए। इस दौरान पांच बड़ी छापेमार
Drug License Cancelled: महाराष्ट्र में अवैध दवाओं और कॉस्मेटिक्स के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने दो सप्ताह के विशेष अभियान में 100 लाइसेंसों के खिलाफ कार्रवाई की है। 5 से 17 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान में राज्यभर में 937 निरीक्षण किए गए।
नाइट्राजेपाम की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
29 लाइसेंस रद्द, 71 निलंबित
FDA के ड्रग्स विभाग ने दवा निर्माताओं, ब्लड सेंटरों और दवा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। नियमों के उल्लंघन के मामलों में 29 लाइसेंस रद्द किए गए, जबकि 71 लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इस तरह कुल 100 लाइसेंसों पर कार्रवाई हुई।
चार जिलों में छापे, 28.52 लाख का सामान जब्त
विशेष अभियान के दौरान जालना, नागपुर, पुणे और पालघर में दवाओं तथा कॉस्मेटिक्स के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ पांच बड़ी छापेमार कार्रवाइयां की गईं। इन कार्रवाइयों में करीब 28.52 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।
प्रतिबंधित दवा की अवैध बिक्री पर दो गिरफ्तार
FDA ने प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवा नाइट्राजेपाम की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में भी कार्रवाई की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई।
जांच में 21 दवा नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे
अभियान के दौरान मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर स्थित FDA प्रयोगशालाओं में दवाओं के 279 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 21 नमूने तय गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद संबंधित उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और उन्हें बाजार से वापस मंगाने के निर्देश जारी किए गए। FDA के मुताबिक, नकली, घटिया और अवैध दवाओं की बिक्री रोकने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

