मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बनने पर आनंद निषाद का हुआ भव्य स्वागत, गुढ़ियारी निषाद समाज ने दी शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ निषाद समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री आनंद निषाद को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गुढ़ियारी निषाद समाज परिक्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समाजजनों ने कहा कि श्री आनंद निषाद का यह दायित्व समाज के लिए गौरव का विषय है। उनके लंबे सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभव का लाभ निश्चित रूप से मछुआ समुदाय सहित प्रदेश के सभी हितग्राहियों को मिलेगा। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड मछुआ समुदाय के उत्थान, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर गुढ़ियारी निषाद समाज परिक्षेत्र के प्रमुख सदस्यों में पी.के. निषाद, नरेश निषाद, इतवारी निषाद, संदीप निषाद, सतीश निषाद, झड़ी निषाद, चिरौंजी निषाद एवं प्रकाश निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने श्री आनंद निषाद को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

