मुथूट फाइनेंस का स्थापना दिवस फाफाडीह शाखा रायपुर में मनाया गया
मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, भारत की प्रमुख गोल्ड लोन देने वाली वित्तीय कंपनी है यह सार्वजनिक कंपनी Muthoot Finance Limited बनकर और भी व्यापक रूप से वित्तीय सेवाएँ देने लगी। आज मुथूट फाइनेंस भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन NBFC (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी) में से एक है और देशभर में लाखों ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। संस्था स्थापना दिवस पर हर साल मुथूट फाइनेंस के इतिहास, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को याद किया जाता है — खासकर उनके वित्तीय समावेशन और ग्रामीण व अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में सेवाओं के लिए। इसी कड़ी में मुथूट फाइनेंस की फाफाडीह, रायपुर शाखा में कंपनी का स्थापना दिवस गर्व और सादगी के साथ दिनांक 5 फरवरी 2026 को मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुश्री मोनिका गार्डिया और कम्पनी के प्रतिष्ठित ग्राहकों की उपस्थिति में कंपनी के संस्थापक अध्यक्ष स्व.श्री एम जॉर्ज मुथूट, मुथूट ग्रुप के संस्थापक स्व. श्री नैनान मथाई मुथूट के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाकर आदरांजलि अर्पित की गई। स्टाफ सदस्यों ने कंपनी के उद्देश्यों और समाज के लिए सेवा भाव को जारी रखने का प्रण लिया। इस अवसर पर ग्राहकों ने अपने संस्मरण भी सुनाए ।




