साहू समाज द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, मटकी फोड़ व बच्चों के कार्यक्रम आयोजित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहू समाज द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा वर्ग, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं बच्चों के लिए सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता और खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राज साहू अध्यक्ष गुढियारी परिक्षेत्र ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता, देश की एकता-अखंडता एवं सामाजिक एकजुटता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया


