शा उ मा वि केराडीह मे अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन
8 सितम्बर अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना शा उ मा वि केराडीह के बैनर तले साक्षरता रैली का शानदार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था के परम आदरणीया प्राचार्य महोदया श्रीमती उषा सरोज लकड़ा जी के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री विरेन्द्र साय के द्वारा विद्यार्थियों द्वारा तैयार साक्षरता जागरूकता युक्त नारे,तख्ती हाथों मे थमाया गया,और सभी विद्यार्थियों को निर्देशित करते हुए मुख्य सड़क से होते हुए हाथों में तख्ती लिए साक्षरता के नारे लगाते हुए केराडीह की गलियों मे भ्रमण कराया गया।स्काउट गाइड प्रभारी श्री संतोष किसपोट्टा, रैली की अगुवानी करते हुए,विद्यार्थियों को अनुशासित ढंग से आगे बढ़ने में सहयोग प्रदान किया गया । श्री प्रणव प्रसन्न गुप्ता व्याख्याता रैली के पिछले हिस्से का कमान संभाले हुए रहे और सबको व्यवस्थितरूप से आगे बढ़ने के निर्देश दिए जा रहे थे।रैली के कुछ नारे आधी रोटी खाएंगे, पर हम सब पढ़ने जाएंगे।, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है,।
घर घर विद्या दीप जलाओ सभी बच्चों को पढ़ाओ।, नारी शिक्षित, समाज शिक्षित।, बेटी का मान बढ़ाना, हर हाल में उसे पढ़ाना,। पढ़ी लिखी जब होगी माता, घर की बनेगी भाग्य विधाता।,साक्षरता श्रृंगार हमारा, वरना व्यर्थ जीवन सारा,। बापू का भी यह था कहना, अनपढ़ बनकर कभी न रहना।गाँव गाँव गली गली, साक्षरता की हवा चली। सुन तो नोनी सुन तो दाई, पढ़े लिखे में तोर भलाई।पढ़ा लिखा हो हर इंसान तब बनेगा राष्ट्र महान आदि साक्षरता जागरूकता नारा से युक्त तख्ती लिए,जोर जोर से नारे लगाते हुए केराडीह के बाजार डांड, बस स्टैंड होकर वापिस स्कूल प्रांगण पहुचे। जहाँ एक संछिप्त कार्यक्रम के रूप में आदरणीय प्राचार्य जी के द्वारा साक्षरता पर व्यख्यान्न प्रस्तुत की गई।श्रीमती असुन्ता किसपोट्टा एवं श्रीमती फबियालो मिंज का भी रैली आयोजन मे विशेष सहयोग रहा।

