आजकल के तनावग्रस्त जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा पर सबसे पहले इनका प्रभाव पड़ता है. ऐसे में अपने चेहरे पर निखार (Glow) लाने के लिए आप घर (At Home) पर ही मिल्क फेशियल (Milk Facial) कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से स्किन हेल्दी और मुलायम दिखेगी. दूध के प्रयोग से ना केवल स्किन (Skin) के दाग धब्बों को कम किया जा सकता है बल्कि स्किन की अन्य समस्याएं जैसे ड्राइनेस, ब्लैक हेड्स, असमय झुर्रियां आदि को भी ठीक किया जा सकता है.
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पौराणिक काल से ही महिलाएं दूध (Milk) का प्रयोग करती आई हैं. इसका इस्तेमाल आज भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को बनाने के लिए किया जाता है. दूध के प्रयोग से ना केवल स्किन (Skin) के दाग धब्बों को कम किया जा सकता है बल्कि स्किन की अन्य समस्याएं जैसे ड्राइनेस, ब्लैक हेड्स, असमय झुर्रियां आदि को भी ठीक किया जा सकता है. आजकल के तनावग्रस्त जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा पर सबसे पहले इनका प्रभाव पड़ता है. ऐसे में हम घर पर दूध का प्रयोग कर फेशियल (Milk Facial) कर सकते हैं और इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं. आइए जाते हैं कि घर पर हम स्टेप बाई स्पेट दूध का फेशियल कैसे करें.
1.क्लीनिंग
सबसे पहले हमें अपनी स्किन को क्लीन करने की जरूरत है. इसके लिए कच्चे दूध में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और कॉटन डुबाकर चेहरे पर इसे फैलाएं. अब हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें. दस मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर साफ पानी से चेहरे को धो दें.
2.एक्सफोलिएट
स्किन एक्सफोलिएट करने से त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाएं हट जाती हैं. इसके लिए आप दूध में थोड़ा उरद या किसी भी दाल का पाउडर मिलाएं और पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं औेर 5 मिनट स्क्रब करें. स्क्रब के बाद चेहरा साफ कर लें.
3.पैक लगाएं
फेस पैक बनाने के लिए आप कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी डाल लें. इन्हें मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें और 10 से 15 मिनट तक के लिए सूखने छोड़ दें. जब यह सूख जाए तो चेहरा धो लें.
4.मिल्क टोनर
आप कच्चे चम्मच दूध और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह चेहरे पर लगाकर मालिश करें. इससे आपकी त्वचा हेल्दी और मॉश्चराइज्ड होगी

