झारखंड में रामगढ़ जिले की रांची रोड इंदिरा कॉलोनी में बुधवार की रात करीब आठ बजे एक युवती की आत्महत्या का खबर से हड़कंप मच गया. 25 साल की युवती सोनाली कुमारी ने अपने ही कमरे के पंखे में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी.
सौरभ से इस तरह के दवाब और परेशान होकर हमलोगों ने इसकी लिखित शिकायत रामगढ़ महिला थाना में की. लेकिन वहां किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. सिर्फ दोनों ओर से बॉन्ड भरवाया गया. सौरव ने बॉन्ड में लिखा था कि अब वह सोनाली को परेशान नहीं करेगा और न ही अब उसे कॉल करेगा, लेकिन सौरभ अपनी हरकत से बाज नहीं आया और बॉन्ड भरने के बाद भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ा. वह फिर से सोनाली को परेशान करने लगा. उसने सोनाली को कहा कि पुलिस वाले भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं. हम पांच दस हजार रूपये पुलिस को फेकेंगे वो कुछ नहीं करेंगे.
विमल सिंह ने आगे कहा- मेरी बेटी काफी समझदार थी. वह पढ़ी लिखी थी. बीएड की थी. बीएसई जियोलॉजी ओनर्स था. इस समय वह सेंटेंस स्कूल में साइंस की टीचर थी. वह सोचती थी कि सौरभ को किसी तरह समझा कर मैनेज कर लेंगे लेकिन सौरभ का मन और बढ़ने लगा. वह उसे ज्यादा परेशान करने लगा. उसके घरवाले मेरी बेटी को प्रलोभन देने लगे कि मेरा बेटा इकलौता है, पैसा का कमी नहीं है, तुम इससे शादी कर लो. लेकिन मेरी बेटी ने उनलोगों को साफ तौर पर कहा था कि मैं उससे शादी नहीं करूंगी, वो एक नंबर का शराबी है.



