रायपुर। लगातार इन दिनों सरकारी विभाग में नौकरियों के लिए बहुत से पदों पर एग्जाम कंडक्ट करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग याने की ( Women and Child Development Department) में पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के रिक्त 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती (limited direct recruitment) द्वारा नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन आवेदन (Online Application) आमंत्रित किए गए हैं। नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग में नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों और दिव्यांगजनों के लिए भी पद आरक्षित है। खुली सीधी भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समतुल्य उपाधि रखने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। परिसीमित सीधी भर्ती के लिए केवल विभाग में 10 वर्षों से सतत् कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही आवेदन के लिए पात्र होंगी। आवेदन करने की प्रक्रिया 3 दिसम्बर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसम्बर 2021 को रात 11।59 बजे तक व्यापम की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 50 रूपए शुल्क के साथ 31 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022 तक त्रुटि सुधार का समय दिया गया है।

कब होगी परीक्षा और कहा करे अप्लाई ?
परीक्षा 23 जनवरी 2022, रविवार को दो पाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 12।15 बजे तक खुली सीधी भर्ती और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5।15 बजे तक परिसीमित सीधी भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन होगा।
इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए आप छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट https://vyapam।cgstate।gov।in पर जा कर जानकर ले सकते है।


