जेसीआई रायपुर मेट्रो ने वृद्धiश्रम के बुजुर्गों का सम्मान किया
रायपुर.जेसीआई रायपुर मेट्रो ने श्याम नगर स्थित लायंस क्लब आश्रम में एक गरिमामy कार्यक्रम में वहां निवासरत बुजुर्गों का सम्मान किया.
मेट्रो के अध्यक्ष जैसी सोनू पंजवानी ने बताया कि शीतल सेवा अन्न दान के तहत आज बुजुर्गों का सम्मान किया गया और उनके साथ समय बताया उनके दैनिक जीवन की स्मरण एवं उनके अनुभवों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. हमारी संस्था की तरफ से गर्मी से राहत हेतु दो पंखे एवं राशन सामग्री वितरित किया गया उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी उपलब्धि है .
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं पूर्व अध्यक्ष जैसी विजय ऋषिकर ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए कहां की वह उस वटवृक्ष की तरह है जिनकी छांव में बचपन बड़ा होता है उन्हें से संस्कार व संस्कृति है वे जहां रहते हैं उस घर व समाज में एक नई ऊर्जा होती है. जीस घर में बुजुर्ग रहते हैं उन बच्चों में नया आत्मविश्वास जागृत होता है बड़े होकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं पर दुर्भाग्य है की आधुनिकता की ओर व आर्थिक कर्म से लोग अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ रहे हैं जो की एक चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि युवाओं को समझना जीस तरह उनके माता-पिता ने बचपन से उन्हें बड़ा किया अब वह आपके बच्चे की तरह उनका लiलन पालन करना है .उन्होंने समाज के लोगों से अपील की वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आए उनके सेवा करना हम सब का कर्तव्य है और हमें इस दिशा में अधिक से अधिक प्रयास करना चाहिए जिससे उनका एकाकीपन दूर हो .
उपस्थित बुजुर्गों ने आयोजकों को धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपनापन की भावना का अनुभव होता है और जीवन में एक नई शक्ति आती है .
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जैसी आनंद मालानी . प्रकाश कोसरकर ,श्रीमती भूमि पंजवानी सागर पंजवानी ,सोमूय प्रकाश,जूनियर सीसी वैभव ,दीपांशु पंजवानी एवं संस्था के लोग उपस्थित थे.


