अतीक आदतन अपराधी है. संदीप शर्मा की हत्या के बाद मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया. इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. एक दुकान में आग लगाई गई. देर शाम प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की. पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद हालात अब पूरी तरह काबू में है.
देर शाम के बाद हिंसा की कोई वारदात नहीं हुई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.



