21 जून को होगा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान अवार्ड 2026, मोहन सुंदरानी और रीतिका यादव होंगे शामिल
कोरबा में होगा “रानी लक्ष्मी बाई सम्मान अवार्ड 2026”, फैशन एवं टैलेंट शो में जुटेंगी प्रतिभाएं
कोरबा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ममता ब्यूटी अकादमी द्वारा “ग्रेट वुमेन अचीवर्स 2026 – रानी लक्ष्मी बाई सम्मान अवार्ड” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 21 जून 2026 को होटल हरि मंगलम, कोरबा में होगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में Miss, Mrs., Mr., Teen, Kids Runway Queen & King 2026 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की अभिनेत्री रीतिका यादव विशेष अतिथि (Celebrity Guest) के रूप में शामिल होंगी। वहीं प्रसिद्ध संगीत निर्माता एवं फिल्म निर्माता मोहन सुंदरानी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजक ममता पटेल ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
रानी लक्ष्मी बाई सम्मान अवार्ड 2026
मिस, मिसेज, मिस्टर, टीन एवं किड्स रनवे प्रतियोगिता
फैशन रनवे शो
प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
सेलिब्रिटी उपस्थिति एवं मीडिया कवरेज

कार्यक्रम विवरण
📅 तिथि: 21 जून 2026
📍 स्थान: होटल हरि मंगलम, कोरबा (छत्तीसगढ़)
👤 मुख्य अतिथि: मोहन सुंदरानी
🌟 सेलिब्रिटी गेस्ट: रीतिका यादव
📞 पंजीयन हेतु संपर्क: 8435862150
आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

