सेडान पसंद करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल Maruti Suzuki Dzire को टक्कर देने वाली Tata Tigor अप्रैल महीने में बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। जी हां, इस महीने आप टिगोर की खरीद पर अधिकमत 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।आइए Tata Tigor Offer, कीमत और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।
2025 Tata Tigor पर बंपर डिस्काउंट: टाटा की ओर से MY24 टिगोर मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट, डीलरशिप और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अधिकतम 45 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं, MY25 मॉडल Tigor पर अधिकमत 30 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।
बता दें, Tata Tigor पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी हमने दिल्ली- NCR के स्थानीय डीलरशिप के आधार पर जुटायी है। ये छूट पूरी तरह से स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करता है। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए नजदीकी टाटा शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।
2025 TATA Tigor प्राइस और वेरिएंट: घरेलू बाजार में टाटा टिगोर की शुरूआती कीमत मात्र 6 लाख रुपये एक्स शोरूम है। वहीं, इसका टॉप एंड वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 9.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत चुकानी होगी। टाटा टिगोर CNG ऑप्शन में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 7.70 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
यह अपने सेगमेंट की एकलौती सेडान है, जो CNG के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है। कंपनी इसे XE, XM, XT, XZ, XZ Plus और XZ Plus Lux वेरिएंट्स में बेचती है। इंडियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Dzire से है।
वहीं, सीएनजी वेरिएंट मैनुअल मोड में 26.40 km/kg और ऑटोमेटिक मोड में 28.06 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है। इस कार में 35 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है। सीएनजी+पेट्रोल के साथ इसकी टोटल क्लेम्ड रेंज 800 KM है।


