नवंबर दिसंबर में जिन लड़कियों की शादी होने वाली है उन लोगों को बता दें कि वे यदि शादी तक अपने चेहरे पर कुदरती निखार लाना चाहते हैं तो यहां दिया होममेड उबटन आपके बेहद काम आ सकता है. जी हां, इस उबटन को बेहद आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. वहीं ये उबटन त्वचा से संबंधित कई समस्याएं भी दूर कर सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे घर पर रहकर उबटन तैयार कर सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…
घर पर कैसे बनाएं उबटन
- इस उबटन को बनाने के लिए आपके पास बेसन, चंदन का पाउडर, दूध की मलाई, नींबू का रस, शहद, विटामिन ई कैप्सूल, हल्दी, गुलाब जल आदि का होना जरूरी है.
- अब आप एक कटोरी में बताई गई सारी सामग्रियों को डालें और मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें.
- अब बने मिश्रण को कुछ सेकेंड रखने के बाद चेहरे, गर्दन, हाथों पर कुथ सेकेंड के लिए लगाएं और अब हल्के हल्के हाथों से मसाज करें.
- 20 से 25 मिनट बाद जब उबटन सूख जाए तो उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें.
- हालांकि अपनी त्वचा को धोने से पहले आपको अपनी त्वचा को अच्छे से रगड़ना होगा. ऐसा करने से त्वचा की डेड स्किन निकल जाएगी.

