स्वामी आत्मानंद विद्यालय विभिन्न पदों में भर्ती कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोण्डागाँव (छ.ग.) द्वारा शिक्षा जिला कोण्डागांव के अन्तर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्दापाल कोण्डागांव को स्वीकृत किया गया है। उक्त विद्यालय हेतु निम्नानुसार प्रतिनियुक्ति के पद स्वीकृत किये गये है, जिन पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 25 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों के नाम –
प्राचार्य
व्याख्याता हिन्दी
व्याख्याता अंग्रेजी
व्याख्याता संस्कृत
व्याख्याता गणित
व्याख्याता जीव विज्ञान
व्याख्याता रसायन
व्याख्याता भौतिकी
व्याख्याता वाणिज्य
व्याख्याता अर्थशास्त्र
व्याख्याता राजनीति
व्याख्याता भूगोल
प्रधान पाठक मा०शा०
शिक्षक
व्यायाम शिक्षक
प्रधान पाठक प्रा०शा०
सहायक शिक्षक
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला
ग्रंथपाल
सहायक ग्रेड-02
सहायक ग्रेड-03
भृत्य
चौकीदर पदों की संख्या – 41 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोण्डागाँव (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 11-0-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25-07-2022
प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन करने की पात्रता केवल राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शासकीय विद्यालयों / कार्यालयों में कार्यरत शिक्षक / कर्मचारी को होगी। अन्य किसी भी आवेदक को प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन की पात्रता नहीं होगी। आवेदक को वर्तमान मे शैक्षणिक जिला कोण्डागांव में कार्यरत होना आवश्यक है।
आवेदक शिक्षक अथवा कर्मचारी वर्तमान में जिस पद / विषय पर कार्यरत है, उस पद / विषय पर ही प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन स्वीकार किया जावेगा।
व्याख्याता एवं शिक्षकीय पदों हेतु आवेदक को प्रशिक्षित (बी.एड. / डी.एड. / डी.एल.एड/बी.टी.आई) होना अनिवार्य है।
अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे। अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोण्डागाँव (छ.ग.) में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

