सिंचाई योजना जलग्रहण द्वारा माइक्रो वाटरशेड सचिव के पदों में भर्ती छ.ग. शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी (CGSWMA) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर कृषक नगर, लाभाण्डी, रायपुर का पत्र क्रमांक 662 / रायपुर, दिनांक 29.09.2022 के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा जारी समान मार्गदर्शी सिद्धांत नई पीढ़ी वाटरशेड विकास परियोजनाएं 2021 के परिपालन में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास घटक – 2.0 (PMKSY-WDC-2.0) अंतर्गत वर्ष 2021-22 में जिले में स्वीकृत परियोजना अंतर्गत माइक्रोवाटरशेड में सचिव माइक्रोवाटरशेड कमेटी पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2022 सायं 05:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – माइक्रोवाटरशेड सचिव
पदों की संख्या – 10 पद
विभाग का नाम – कार्यालय उप संचालक कृषि, सह परियोजना प्रबंधक WCDC उप संचालक कृषि मुंगेली, जिला – मुंगेली (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 04-01-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25-01-2023
शैक्षिक योग्यता:–
न्यूनतम अर्हता 12वीं पास।
माइक्रोवाटरशेड क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम/ग्राम पंचायत के निवासी एवं जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में अनुभव को प्राथमिकता दी जावेगी।
आयु सीमा:–
उम्मीदवार को दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य विशेष वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिये अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होगी। अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जायेंगे। ऐसे आवेदन पत्रों के संबंध में कोई अलग से सूचना नहीं दी जावेगी। आवेदन पत्र बंद लिफाफे में पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25/01/2023 कार्यालयीन समय तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट से कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला मुंगेली (छ.ग.) को प्राप्त हो जाना – चाहिए। निर्धारित तिथि एवं समय समाप्त होने के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा। व्यक्तिगत आवेदन पत्र एवं कोरियर से प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नही किया जावेगा।

