साहू समाज गुढियारी परिक्षेत्र में आज माता कर्मा मंदिर में अवैध कब्जा को लेकर हो हंगामा की स्थिति बनी जिस पर नवनिर्वाचित परिक्षेत्र अध्यक्ष राज साहू ने समझदारी का परिचय देते हुए पहले तो समझाइए दी उसके बाद समस्त समाज के लोगों को बुलाकर इस घटना से अवगत कराया जिसमें राज साहू ने चंद्रिका साहू पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्थित दो विशाल काय वृक्ष की अवैध कटाई की साथ ही मंदिर प्रांगण के अंदर नशा खोरी भी करवाती है ऐसा समाज ने कहा, जिसकी शिकायत समस्त परिक्षेत्र साहू समाज ने गुढ़ियारी थाना जाकर लिखित में शिकायत की शिकायत के पश्चात थाना प्रभारी गुढ़ियारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करेंगे मामला उस समय प्रकाश में आया जब साहू समाज के लोग कर्मा माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर रहे थे तभी आरोपी चंद्रिका साहू ने पेड़ों की कटाई को लेकर कहां सुनी करने लगी साथ ही मंदिर प्रांगण में अवैध निर्माण की भी कोशिश की गई जिससे साहू समाज ने मना करने की कोशिश की जिस पर चंद्रिका साहू ने हो हंगामा कर झूठे आरोपों में फसाने की धमकी भी दे डाली जिसकी शिकायत गुढ़ियारी थाने में की गई ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी अध्यक्ष रह चुके लालाराम साहू भी इस अवैध निर्माण व अवैध कब्जे से परेशान थे लगातार इस समस्या को सुलझाने वह समाज के अन्य लोगों से बात करते रहे समस्या यथावत बनी रही राज साहू नवनिर्वाचित अध्यक्ष के आने के बाद आज समस्या का निराकरण के लिए पहल की गई थाने की कार्यवाही के बाद स्पष्ट हो जाएगा की आगे मामले में क्या होता है

परिक्षेत्र रामनगर अध्यक्ष खेमलाल साहू और रामनगर पार्षद भोलाराम साहू भी इस अवैध कब्जे से परेशान होकर नगर निगम को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया और चंद्रिका साहू द्वारा शासकीय भवन में लगाए गए ताला को खोलकर भवन खाली करवाया गया उसकी अवैध कब्जे से शासकीय भवन को मुक्त करवाया गया।

