कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा निर्वाचन कार्यालय एवं विधानसभा क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारी ( रिटर्निग आफिसर) कार्यालयों हेतु 05 पद सहायक ग्रेड – 03 (संविदा) एवं 05 पद भृत्य (कलेक्टर दर) पर दिनांक 30.11.2023 तक की अवधि के लिए स्वीकृति प्रदान करने के फलस्वरूप रिक्त संविदा / कलेक्टर दर पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 10/07/2023 के सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
- मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण ।
- मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् प्रमाण-पत्र तथा कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति । (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)
2.भृत्य पद हेतु:–
शैक्षणिक योग्यता – मान्यता प्राप्त संस्था / बोर्ड से कक्षा पांचवी उत्तीर्ण।
आयु सीमा:–
दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिये। छ.ग. शासन, समान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, जिला रायपुर के परिपत्र क्रमांक एफ 3-2 /2015/1-3 अटल नगर, रायपुर दिनांक 30.01.2019 के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयुसीमा (35 वर्ष) में 05 की छूट देय होगी।
पदों के नाम –
- सहायक ग्रेड-3
- भृत्य
पदों की संख्या – कुल 04 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सूरजपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 04-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-07-2023
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें

