संवाददाता प्रवीण थॉमस सारंगढ़
सारंगढ़/ नगर पालिका चुनाव वार्ड क्रमांक 1 की सुशिक्षित , सुयोग्य और जन हितैषी , लोकप्रिय , राजनीतिज्ञ शाखा राम मल्होत्रा की सुपुत्री सुश्री सरिता मल्होत्रा चुनावी समर में अपने प्रतिद्वंदी भाजपा को पटकनी देने के लिए , नगर के भवानी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता आहूत की । जिसमें नगर के प्रिंट मीडिया , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे । जिसमें भरत अग्रवाल , दीपक थवाईत , रामकिशोर दुबे , राजेश यादव , ओमकार केशरबानी , गोविंद बरेठा , किशोर मल्होत्रा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से , मिलाप बरेठा के साथ अन्य पत्रकार उपस्थित रहे ।
जिला पंचायत सदस्य अनिका विनोद भारद्वाज , पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर ,ध्वजा राम पटेल के साथ ही साथ अन्य नेता उपस्थित रहे । इस प्रेस वार्ता में सभी पत्रकारों के द्वारा वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री सरिता मल्होत्रा प्रश्न किएं । जिनका उत्तर सरिता मल्होत्रा तोल मोल के देते हुए दिखाई दी । वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल ने कहा की आपकी प्राथमिकता क्या होगी ?
सुश्री सरिता मल्होत्रा ने उत्तर देते हुए कहा कि – वार्ड क्रमांक 1 आज से 5 वर्ष पूर्व पेंडुलम वार्ड था । यहां विकास पूरी तरह से 15 साल से रुकी हुई थी । फिर 2011 में मोहार भाठा को तोड़ा गया । जिसमें वार्ड के अनेकों लोग बेघर हो गए । मेरी प्राथमिकता होगी कि – उन्हें शासन की ओर से पट्टा प्रदान करवाने पहल करूगी । गरीब बच्चों की शिक्षा पर मैं विशेष फोकस करूंगी । पार्षद निधि का खर्च वार्ड वासियों के सुझाव पर होगा । सफाई अभियान सतत जारी रहेगा । विघुत की वार्ड में समुचित व्यवस्था होगी महिलाओं और बच्चों के लिए एवं बुजुर्गों के लिए उद्यान बनवाने के लिए पहल करूंगी । 24 घंटे पेयजल की व्यवस्था करवाने का पहल करूंगी । गरीब परिवार के कन्याओं को यथासंभव मदद करूंगी । यह मेरी प्राथमिकता है जिसे माननीय मुख्यमंत्री और नगरी निकाय मंत्री से वार्ड की समस्याओं का समाधान करवाने एड़ी चोटी की मेहनत करूंगी । इसके अलावा वार्ड वासियों की और जो भी समस्याएं होंगी उन समस्याओं का समाधान करवाना ही मेरी प्राथमिकता है ।

