जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला-सुकमा (छ.ग.) द्वारा सुकमा जिले के चयनित प्राथमिक शालाओ में प्रारंभिक भाषा शिक्षण (EGL) कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। पुनः संचालित शालाओं एवं प्रारंभिक भाषा शिक्षण मे तकनीकी सहयोग हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 30 नवम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – जिला समन्वयक (पुनः संचालित शालाओं एवं ई.जी.एल. कार्यक्रम)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला-सुकमा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 21-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30-11-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- स्नातकोत्तर एवं बी.एड।
- कम्प्युटर का ज्ञान हो एवं माइक्रोसॉफ्ट आफिस मे काम करने का अनुभव हो।
- भाषा: हिन्दी, अंग्रेजी और स्थानीय बोलीयों का ज्ञान।
- शिक्षा के क्षेत्र में 5 साल का प्रसांगिक अनुभव।
- मजबूत लिखित और मौखिक संचार कौशल।
आयु सीमा:–
आवदेक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 25 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया:–
नियुक्ति हेतु अंक निर्धारण चयन प्रक्रिया में पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक पर 25 प्रतिशत अंक, बी.एड. के प्राप्तांक पर 10 प्रतिशत अंक, अनुभव पर 25 अंक (प्रत्येक एक वर्ष हेतु 05 अंक तथा अधिकतम 25 अंक) एवं साक्षात्कार पर 40 अंक weightage के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जायेगा।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संलग्न निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र पूर्ण कर मूल प्रमाण पत्र व अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में वॉक-इन-इन्टरव्यू स्थल पर उपस्थित होवें निर्धारित तिथि, समय के पूर्व तथा पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगें।

