शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए स्ववित्तीय / जनभागीदारी मद से संचालित निम्नलिखित विषयों / पाठ्यक्रमों में अध्यापन कार्य (अतिथि व्याख्याता) हेतु आवेदन आमंत्रित हैं, जिसके अनुसार दिनांक 14.08.2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – अतिथि व्याख्याता
पदों की संख्या – कुल 27 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य. शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.)

महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 06-08-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14-08-2023
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में सर्टिफिकेट कोर्स / डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार महाविद्यालय में शैक्षणिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के साथ दिनांक 14.08.2023 (कार्यालयीन समय) तक स्वयं की फोटो लगाकर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रति के साथ ए-4 साईज पेपर में आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन पत्र में विषय का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक है। पृथव-पृथक विषयों / पाठ्यक्रमों के लिये पृथक-पृथक आवेदन करें।

