शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगाँव रायपुर (छ ग ) में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
दिनांक 13/01/23 को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ प्रीति तिवारी मैडम के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरगांव जिला रायपुर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम में डॉ बुलबुल (चिकित्सा अधिकारी), श्री एस के वर्मा (नेत्र सहायक अधिकारी), श्रीमती पूनम कुंजमा (नर्सिंग सिस्टर), श्री तुलेश्वर देशलहरे (लैब टेक्नीशियन) व श्री वैभव अवस्थी, श्री महेंद्र वर्मा (वार्ड बॉय) की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।जिसमे 170 से अधिक छात्र -छात्राओं का Blood Pressure, Blood Sugar,Haemoglobin Test व Eye checkup किया गया और साथ ही कुछ बच्चों का sickling test के लिए sample लिया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य व कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ ज्ञानेंद्र शुक्ला द्वारा चिकित्सा अधिकारी व रेड क्रॉस प्रभारी डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा नेत्र सहायक अधिकारी एवं समस्त स्वाथ्य टीम का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

