आज दिनांक 02/03/2023 को स्वास्थ्य मुख्यालय में स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्य कराया गया जिसमे जोन के स्वास्थ्य सभी कर्मचारी वार्ड पार्षद वं वार्ड के 150 सफाई कर्मचारी उपस्थित थे प्रशिक्षण के बाद वार्डों में छिड़काओ का काम मच्छर को खत्म करने आरंभ किया जाएगा तथा अभियान जारी कर सभी जोन को निर्देशित किया गया कि सुबह वार्ड पार्षद से मिलकर पार्षद के निर्देशन अनुसार छिड़काव करने के पश्चात डायरी में उनसे हस्ताक्षर लिया जाना है सभी वार्डों में प्रतिदिन छिड़काव कराया जाए साथ ही पार्षद के निर्देशानुसार चिन्हित स्थानों को प्राथमिकता दिया जाए सभी को निर्देशित किया कि घरों के सेप्टिक टैंक के पाइप में मच्छरदानी लगाया जाए रुके हुए पानी में एंटी लारवा का तत्काल छिड़काव किया जाए


