अम्बिकापुर। वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत हेल्थ ग्रांट के अधीन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में स्वीकृत पद हेतु संविदा पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि 21 से 23 मार्च 2022 तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन राजमोहनी भवन अंबिकापुर में किया जाएगा। आवेदक निर्धारित प्रारूप में संलग्नको के साथ निर्धारित तिथि तक स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से, स्टाफ नर्स एवं एमपीडब्ल्यू के 8-8 पद, सेक्रेटरी असिस्टेंट एवं चतुर्थ वर्ग के 10-10 पद, मनोचिकित्सक एवं ब्लॉक अकाउंट मैनेजर के 1-1 पद, काउंसलर के 4 पद तथा लैब टेक्नीशियन के 3 पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.sarguja.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

