रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद यह अटकले तेज हो गई कि क्या वो दोनों स्टार खिलाड़ी 2027 में विश्वकप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसपर बयान दिया है और तस्वीर साफ कर दी है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि दोनों खिलाड़ी 2027 में होने वाले विश्वकप के लिए उपलब्ध हैं.
रोहित-विराट के भविष्य पर बड़ा बयान
रोहित शर्मा ने 7 मई, 2025 को टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, इसमें उन्होंने बताया था कि वह वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे. विराट कोहली ने भी हाल ही में कहा कि वह चाहते हैं कि 2027 वर्ल्ड कप तक खेले. टी20 से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके इन दोनों दिग्गजों के वनडे करियर पर भी खूब चर्चा हो रही है.
BCCI की
है
ये पॉलिसी
राजीव शुक्ला ने कहा, “BCCI की ये पॉलिसी है कि हम कभी किसी प्लेयर को ये नहीं कहते कि कब किस फॉर्मेट से संन्यास लेना चाहिए. ये पूरी तरह खिलाड़ी पर ही निर्भर करता है. टेस्ट से रिटायरमेंट का फैसला इन दोनों खिलाड़ियों ने खुद लिया था.”
रोहित-विराट का अंतर्राष्ट्रीय करियर
36 वर्षीय विराट कोहली ने 302 वनडे मैचों में 14181 रन बनाए हैं, इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतकीय पारियां हैं. वह वनडे में दुनिया के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके आलावा उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट और 125 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम क्रमश 9230 और 4188 रन हैं.


