*रिश्वत लेते डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्यवाही*
रायपुर-रिश्वत लेते डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्यवाही, डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया ने 20 हज़ार के रिश्वत की मांग बिल पास करने के लिए की थी
गरियाबंद-एसीबी (Anti Corruption Bureau) ने आज गरियाबंद जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेने के दौरान कार्रवाई की गई.एसीबी की टीम आज कार्यालयीन समय में गरियाबंद पहुंची. बताया जा रहा है कि बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पैसा लेते हुए उसे दबोच लिया है. कार्यवाही अभी जारी है. जनपद सदस्य सफीक खान ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

