सत्या मौर्य -छत्तीसगढ की आवाम सिटी चीफ पत्थलगांव -राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिंदर पाल सिंह के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर एनएचआरसीसीबी जिला जसपुर पत्थलगांव के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बंसी भाई प्रदेश संयुक्त सचिव श्री कर्म दास जी कुर्रे एवं एक्टिव कार्यकर्ता श्री सत्यनारायण मौर्य जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तिरालिस शिक्षक शिक्षिकाओं को टीम के बैनर तले सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया संयुक्त सचिव कर्म दास जी कुर्रे के द्वारा टीम की विस्तृत जानकारी भी दिया गया शिक्षक शिक्षिकाओं ने काफी प्रभावित हुए तथा टीम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया टीम के द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का मुंह मीठा करा कर ग्रुप फोटोग्राफी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया


