न्यायाधीश कॉमर्शियल कोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर, टायपिस्ट और आदेशिका लेखक के पदों भर्ती न्यायाधीश, कॉमर्शियल कोर्ट (जिला स्तर) अटल नगर नवा रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.) द्वारा जिला स्तर नया रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर की स्थापना में निम्नानुसार डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, टायपिस्ट एवं आदेशिका लेखक के रिक्त पदों की सीधी भर्ती से पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर सायंकाल 5:00 बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
डाटा एंट्री ऑपरेटर
टायपिस्ट
आदेशिका लेखक
पदों की संख्या – 04 पद
विभाग का नाम – न्यायाधीश, कॉमर्शियल कोर्ट (जिला स्तर) अटल नगर नवा रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.)
OFFICIAL PDF FILE
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि – 10-09-2022
आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 10-10-2022
डाटा एण्ट्री आपरेटर के पद के लिए:–
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पी.जी.डी.सी.ए. की. परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र।
डाटा एण्ट्री की गति 8000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)।
Linux and Ubuntu Operating System का ज्ञान (कौशल परीक्षा ली जाएगी)
टायपिस्ट. आदेशिका लेखक पद के लिए:–
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
किसी विश्वविद्यालय या राज्य संस्कार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (D.C.A.) की परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र के साथ एम. एस. वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम कम्प्यूटर ज्ञान।
कम्प्यूटर में हिन्दी/अंग्रेजी टायपिंग का 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जायेगी)
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। पूर्णतः मरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 10/10/2022 की संख्या 5.00 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद डाटा एण्ट्री आपरेटर टायपिस्ट एवं आदेशिका लेखक के पद नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखा हो।
न्यायाधीश, कामर्शियल कोर्ट (जिला स्तर), द्वितीय तल, योजना भवन, सेक्टर 19, नया रायपुर (छग) पिन कोड नंबर 482002 के कार्यालय में रखे ड्राप बॉक्स पर डाले जा सकेगें। पंजीकृत डाक/ स्पीक पोस्ट / कोरियर या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
दिनांक 10/10/2022 की संख्या 6:00 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा | आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास विकलांगता आदि से संबंधित समस्त आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करना आवश्यक होगा।

