*मौसम विभाग ने दी जानकारी बढ़ती ठण्ड के बीच मौसम ने बदला मिजाज, इन 4 राज्यों में आज बारिश की संभावना*
उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. एक ओर जहां मैदानी इलाकों के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है. वहीं, दक्षिण के राज्यों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो 2 से 5 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में बारिश की संभावना है.
दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की बारिश के आसार है. तापमान में परिवर्तन की संभावना भी है. प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन जारी है. बंगाल की खाड़ी से भी आ रही नमी युक्त हवा आ रही है. पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में तापमान सबसे कम दर्ज की गई है.

