मुख्यमंत्री का आज कुम्हारी दौरा
अंचल गुप्ता पत्रकार / अधिवक्ता की रिपोर्ट
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विभिन्न कार्य एवं सौगातो को लेकर शाम को कुम्हारी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने की खबर मात्र से स्थानीय कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह जोश देखा जा रहा है तो स्थानीय जनता में अपनी समस्याओं के निराकरण का निर्विरोध रास्ता दिख रहा हैँ। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने और जनता की मांग पर विकासवादी सोगतें दें रहे हैँ। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल का आज विविध स्थानीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारणों से कुम्हारी आना हो रहा है। इस आगमन को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं अभी से जुट गए है।जबकि बीजेपी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का विरोध करने या उन्हें घेरने की कवायद में जुटे हैं। कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत बहुत सी जनकल्याणकारी मांगे लंबित है। मुख्यमंत्री के दौरे से लंबित मांगों के पूरा होना माना जा रहा है।
About The Author