मुंगेली जिला अस्पताल में मरीजों की जिदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है एक्सपाइरी डेट की दवाई दी जा रही मरीज को
अतुल श्रीवास्तव, मुंगेली:- मुंगेली जिला अस्पताल का आये दिन नया नया कारनामा देखने को मिलता है। आज दिनांक 7 जनवरी को गजेंद्र देवांगन पिता विष्णु देवांगन निवासी वार्ड क्रमांक 10 विवेकानंद वार्ड तबियत खराब होने पर परिजन के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां पर पर्ची कटवाकर पर्ची में लिखे डॉ ज्ञानेंद्र भारद्वाज के बारे में पूछने पर कहा गया कि आप इधर बहुत सारे डॉ बैठते हैं कहीं भी ईलाज करवा सकते हैं। मतलब मरीज को भी भ्रमित करने का काम करते हैं।
जबकि जिला अस्पताल में हर बीमारी के लिए अलग अलग डॉ होते हैं। गजेंद्र देवांगन को पेट में दर्द हो रहा था साथ ही मल द्वार से खून का रिसाव हो रहा था जिसका ईलाज कराने परिजन जिला अस्पताल ले गये थे। सबसे बड़ी बात यह है कि पर्ची काउंटर में पता ठीक से क्यों नहीं बताया जाता तो ऐसे में मरीज अस्पताल में भटकता रहेगा कि आखिर किस डॉ के पास जाना है
जो उचित बीमारी का ईलाज कर सके साथ ही मरीज का सही तरीके से जाँच व ईलाज हो सके। मरीज की स्थिति बिगड़ता देख परिजन आनन फानन में जो सामने डॉ दिखाई दिये उन्ही के पास ले गये।
डॉ साहब मरीज का चेकअप कर पर्ची में दवाई का नाम लिखकर हॉस्पिटल के काउंटर से दवाई लेने भेज दिये वहाँ बैठे कर्मचारी को इतना ज्ञान भी नहीं कि एक्सपायरी डेट की दवाई को फेंक दिया जाता है इतना ही नहीं मरीज को उसी दवाई को दे दिया जा रहा है। मरीज इस विश्वास में होता है कि शासन प्रशासन के द्वारा चलाई जा रही हॉस्पिटल में सही ईलाज हो रहा होगा इसी धोखे में मरीज को वहाँ ईलाज के लिए ले जाया जाता है। पर ये क्या हो रहा है मुंगेली जिला अस्पताल में सही ईलाज तो दूर दवाई भी सही नहीं दिया जा रहा है।

