*मिस अर्जेंटीना और मिस प्यूर्टो रिको ने रचाई शादी*
नई दिल्ली : मिस अर्जेंटीना मारियाना वरेला और मिस प्यूर्टो रिको फैबियोला वेलेंटाइन ने साबित कर दिया की प्यार की कोई शक्ल नहीं होती वो हर रूप में किया जा सकता है. मिस अर्जेंटीना मारियाना वरेला और मिस प्यूर्टो रिको फैबियोला वेलेंटाइन ने साबित कर दिया की प्यार की कोई शक्ल नहीं होती वो हर रूप में किया जा सकता है.इन दोनों की मुलाकात 2020 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल पेजेंट के दौरान हुई थी. जिसके बाद दोनों करीब आए और एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी रचा ली. ब्यूटी क्वीन्स ने बताया कि उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में 28 अक्टूबर को शादी रचाई है. रोमांटिक तस्वीरों से भरा वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के फैसले के बाद हमने उस दरवाजे को 28 अक्टूबर 2022 को खोल दिया है. और अब अपने रिश्ते को दुनिया के सामने जाहिर कर रहे हैं.मिस अर्जेंटीना मारियाना वरेला और मिस प्यूर्टो रिको फैबियोला वेलेंटाइन की शादी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है. दोनों ही सुंदरी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

