कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला – कोरबा द्वारा कोरबा जिले में “सखी” वन स्टॉप सेंटर स्थापना की स्वीकृति दी गई है। “सखी” वन स्टॉप सेंटर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए सेवा प्रदाता नियुक्त किया जाना है। इस हेतु पात्र आवेदिकाओं (व्यक्तिगत सेवा प्रदाताओं) से निम्नानुसार उल्लेखित कार्यों / पदीय कर्तव्यों के निर्वहन के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (महिला)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला – कोरबा
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 14-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदिका कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका व भृत्य के पद पर कार्य करने का अनुभव हो अनुभव की अवधि के अनुसार अंक प्रदाय किया जावेगा (1 वर्ष हेतु 10 अंक, 2 वर्ष हेतु 20 अंक, 3 वर्ष या अधिक अनुभव पर 30 अक)। शासकीय कार्यालय द्वारा जारी सक्षम अधिकारी द्वारा नियुक्त किये गये आदेश के अनुभव प्रमाण पत्र को ही मान्य किया जावेगा।
आयु सीमा:–
आयु की गणना 01 जनवरी 2023 की स्थिति में की जायेगी। 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी।
इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जावेगी। पात्र महिला आवेदक दिनांक 28.12.2022 को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

