जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के बीरगांव ब्लाक अध्यक्ष बेदराम साहू ने बताया कि आज दिनांक 11/01/022 को दोपहर 2 बजे बीरगांव में जोगी कांग्रेस के पार्षद दल का बैठक रखा गया था जिसमे सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कल 12/01/022 को बीरगांव निगम कार्यालय मे आयोजित *महापौर व सभापति कार्यभार ग्रहण समारोह का पूर्ण बहिष्कार करेगें ।*
क्षेत्रीय विधायक की निष्कृयता उदासीनता और कांग्रेस पार्टी के वादा खिलाफी के कारण बीरगांव की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत नही दिया और शराब, पैसा पानी की तरह बहाने के बावजूद 
कांग्रेस पार्टी के मात्र 19 पार्षद ही जीत पाये , सत्तालोलुपता से ग्रसित कांग्रेस पार्टी ने अपने सरकार और सत्ता का दुरूपयोग करते हुए कुछ पार्षदो को पैसा और (एम आई सी.) पद का प्रलोभन देकर पार्षदों को बन्दी बनाकर कांग्रेस पार्टी का महापौर व सभापति बनवा लिया, जो कि बीरगांव में लोकतंत्र की हत्या व जनादेश का अपमान किया गया है , ऐसे खरीद फरोख्त से बने चंदाखोर महापौर व सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह का जोगी कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है ।

बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित रायपुर जिलाध्यक्ष आदरणीय डा.ओमप्रकाश देवांगन जी, वार्ड क्रमांक 31 पार्षद एवज देवांगन जी, वार्ड क्रमांक 23 पार्षद डा.शकील अहमद जी , वार्ड क्रमांक 22 पार्षद अश्वनी चांदरे जी ,वार्ड क्रमांक 40 पार्षद श्रीमति डिगेश्वरी देवांगन जी , वार्ड क्रमांक 05 पार्षद बेदराम साहू, भीखम देवांगन, नान्हू दिवान , राजकुमार साहू, ओमप्रकाश साहू , भूपेंद्र साहू, नानक साहू , ध्रुव राजपूत, मोहित साहू यशवंत पाटिल, डा. जागडे, बीरेन्द्र सेन आदि सैकड़ो पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे है ।

