*बेटे की शादी के तैयारियों के बीच हेड मास्टर पिता की सर कटी मिली
जांजगीर सरकारी स्कूल में पदस्थ हेड मास्टर की सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं मृतक हेड मास्टर के घर पर बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। मृतक ने शादी और मकान बनाने के लिए बैंक से लोन ले रखा था, जिससे वो काफी परेशान चल रहा था। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र के खोखसा रेल्वे फाटक के पास की हैं। बताया जा रहा हैं कि 55 वर्षीय सुरेश यादव बलौदा विकासखंड के नवागांव में सचांलित मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। जांजगीर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी के वार्ड नंबर-19 के रहने वाले सुरेश यादव बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक के नाम पर घर से निकले थे। उन्होंने घर के गेट को बाहर से बंद कर दिया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौट। तब हेड मास्टर बेटा अमित यादव अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला। उसे खोखसा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक मिलने की जानकारी हुई।

