GPM : पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा 108 संजीवनी एंबुलेंस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के कारण हुआ.पुलिस ने शिकायत पर एबुलेंस चालक के खिलाफ 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS धारा में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल बिलासपुर जिले के ग्राम सुईधार, थाना बेलगहना निवासी ईश्वर लकड़ा और उसका दोस्त दुर्गेश पैकरा मोटरसाइकिल से पेंड्रा के लाटा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे.दोनों लघुशंका के लिए तालाब गए और वापस शादी स्थल की ओर लौट रहे थे.इस दौरान मोटरसाइकिल ईश्वर लकड़ा चला रहा था, जबकि दुर्गेश पीछे बैठा था। तभी बिलासपुर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही 108 संजीवनी एंबुलेंस (क्रमांक CG04NA9113) ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.



