खैरागढ़ : जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अवेली में गुरुवार सुबह ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव के मुख्य अटल चौक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जूतों की माला पहना दी। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।
सुबह जब ग्रामीण रोजमर्रा की तरह चौक से गुजर रहे थे, तो प्रतिमा की यह हालत देख सन्न रह गए। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की मदद से प्रतिमा से जूतों की माला हटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।
गांव में तनाव, पुलिस जुटी जांच में



