चेहरे पर मौजूद पिगमेंटेशन को कम करने के लिए आपको घर में मौजूद मसूर की दाल और दूध से बने फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। तो आइये जानते हैं कि कैसे करें इसका इस्तेमाल और जानेंगे इसके फायदे।
फेस पैक के फायदे
मसूर की दाल के फायदे
- दाग-धब्बे को दूर करने के लिए मसूर की दाल बेहद फायदेमंद होती है।
- इसमें मौजूद विटामिन-बी स्किन को चमकदार बनाने के काम आती है।
- साथ ही मसूर की दाल फाइन लाइन्स को भी कम करने में मदद करती है, जिससे एजिंग-साइंस भी कम होने लगते हैं।
कच्चे दूध के फायदे
- कच्चा दूध आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- स्किन में ग्लो लाने के लिए उड़द की दाल और कच्चा दूध बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।
- साथ ही ये स्किन को नमी पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होता है।
बनाने का तरीका
- पिगमेंटेशन को कम करने के वाला फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप कम से कम आधी कटोरी मसूर की दाल को मिक्सर में पीस लें।
- इसके बाद आप इसमें 3 से 4 चम्मच कच्चे दूध के मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें
कैसे करें इस्तेमाल
- फेस पैक को मिक्स करने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- ध्यान रहे कि फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले आप साफ पानी से अपना चेहरा धो लें।
- कम से कम 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- ऐसा करने के बाद आप अपने चेहरे को कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- हफ्ते में अप कम से कम 2 बार तक इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर मौजूद पिगमेंटेशन कम होने लगेगी और आपका चेहरा खिला हुआ नजर आएगा।
नोट – ध्यान रहें कि अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लीजिए, उसके बाद ही कोई भी हैक या घरेलू नुस्खा आजमाएं। साथ ही पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें और अगर आपको स्किन में जरा सी भी हलचल महसूस हो तो इस नुस्खे को बिल्कुल न आजमाएं।

