*पानी पूरी बेचने वाले के घर पैदा हुई बेटी, ख़ुशी हुई इतनी की सभी ग्राहकों को खिलाया फ्री में गुपचुप*
छिंदवाड़ा ; घर में लड़की का पैदा होना माँ लक्ष्मी का रूप माना जाता है, लड़की का पैदा होना घर सक्छात माँ लक्ष्मी वास होना माना जाता है, ऐसा ही की गजब मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से आया है जंहा पानी पूरी बेचने वाले के घर बेटी पैदा हुई. इससे खुश होकर उसने फ्री में 4 हजार लोगों को पानी पूरी खिलाई. इसके लिए उसने बकायदा फ्री में पानी पूरी खाने का पोस्टर लगा दिया. यह देख हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए. इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे. दरअसल, छिंदवाड़ा के रहने वाले संजीत चन्द्रवंशी प्रतिदिन पोला ग्राउंड के पास पानी पूरी का ठेला लगाते हैं. वो रोजाना लगभग दो हजार पानी पूरी बेचते हैं. मगर, अपने घर बेटी होने की खुशी में लोगों को 4 हजार लोगों पानी पूरी खिलाए. उन्होंने अपनी खुशी अनोखे ढंग से मनाई है.
पानी पूरी बेचने वाले संजीत चंद्रवंशी ने बताया कि वह तीन भाई हैं. मगर, किसी के घर में पिछले 10 सालों से लड़की नहीं हुई थी. मगर अब उनकी पत्नी को डिलीवरी हुई, तो उनके यहां लंबे समय बाद बेटी हुई है. इसके बाद अपनी खुशी को अनोखे ढंग से मनाते हुए, लोगों को पानी पूरी फ्री में खिलाए.

