*नशे में धुत शख्स को दो बार काटने के बाद King Cobra की मौत!*
नई दिल्ली : किंग कोबरा के डसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा शख्स अपने साथ सर्प को भी ले गया। इस घटना में शख्स तो बच गया लेकिन किंग कोबरा की मौत हो गई। ये खबर चौंकाने वाली है, जिसको लेकर शख्स सलाउद्दीन मंसूरी ने दावा किया कि उनके हाथ और पैर में दो बार काटने के बाद सांप की मौत हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक सांप करीब तीन फीट लंबा था।
जो कि यूपी कुशीनगर जिले का है। एक रिपोर्ट के अनुसार, तीन फीट लंबी किंग कोबरा ने एक शख्स को काट लिया। जिस वक्त व्यक्ति को कोबरा ने डसा वो नशे में था। सांप ने उसे एक नहीं दो जगह डसा, एक बार हाथ और दूसरी बार पैर में काटा। लेकिन किंग कोबरा के जहर उस शख्स कोई प्रभाव वहीं हुआ। उल्टे कोबरा की ही मौत हो गई।किंग कोबरा को वो पालीथीन में लपेटकर अस्पताल ले गया था। ये देखकर अस्पताल के डॉक्टर यह जानकर हैरान रह गए। सलाउद्दीन मंसूरी ने दावा किया कि उनके हाथ और पैर में दो बार काटने से सांप की मौत हो गई। घटना के बाद नशे में धुत मंसूर को इतना गुस्सा आया कि उसने किंग कोबरा को पटक- पटक कर मार डाला। रिपोर्ट के अनुसार, बाद में वो अपने भाई से मिलने गया। जिसके बाद उसका भाई उसे पास के अस्पताल इलाज कराने ले गया

