विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
*तृतीय लिंग समुदाय ने मनाया स्वतन्त्रता दिवस*
रायपुर . स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तृतीय लिंग पुनर्वास केंद्र गरिमा गृह, रायपुर में स्वतंत्रता

दिवस धूमधाम से मनाया गया | इस दौरान तृतीय समुदाय के वरिष्ठ रानी शेट्टी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रागान जन- गण -मन गाकर तिरंगा झंडे का सम्मान किया गया और सबको मिठाईयां बाटी गयी | इस अवसर में मितवा के सचिव रवीना बरीहा कहा कि सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज्य से मुक्त हुआ था यानि आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । मितवा के सदस्य देवनाथ ने कहा भारत देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह ,मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी । आजादी की सालगिरह इन महापुरुषों को नमन करने का दिन है ।

इसके बाद गरिमा गृह के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया .देशभक्ति तथा लोक-संगीत की मनभावन प्रस्तुतियां से सब मोहित हुए एवं तालियों की गडगडाहट से तृतीय लिंग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया | सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ तृतीय लिंग समुदाय के बच्चों द्वारा किया गया जिसमें ” मेरा रंग दे बसंती” नामक गीत से किया गया. इसमें हीर, मन्नत , निहारिका , पूजा की बेहतरीन प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता. और छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य में रानी, संध्या,दीपा, अप्सरा, ओमी ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा. इस दौरान आसपास के रहने वाले रहवासियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.. उपरोक्त प्रोग्राम के सफलता एवं आयोजन के लिए विद्या राजपूत ने समस्त उपस्थित अतिथियों वह आयोजन में सम्मिलित व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

