सत्या मौर्य छत्तीसगढ़ की आवाम सिटी चीफ रिपोर्टर पत्थलगांव – तहसील कार्यालय पत्थलगांव में आज स्थानीय विधायक श्री राम पुकार सिंह के हाथो ब्लॉक के ग्रामिन स्तर में रहने वाले लोगो को वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया जिसमे लगभग 175 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया माननीय विधायक जी के पहल में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमेअनुविभागीय अधिकारी श्री आर एस लाल ,तहसीलदार श्री राम राज सिंह नायब तहसीलदार ,श्रीमती प्रीति शर्मा , हरगोविंद अग्रवाल डीडीसी आरती सिंग एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे ,माननीय विधायक जी ने हितग्राहियों को संबोधन किया गया की इस भूमि का उपयोग कृषि के लिए किया जाना है और यह भी बताया कि इस भूमि को विक्रय भी नही करना है पट्टा प्राप्ति के बाद किसान हिरा लाल यादव ने माननीय विधायक महोदय और समस्त अधिकारियों को धन्यवाद दिया और बहुत खुशी का अनुभूति प्राप्त किया माननीय sdm साहब ने बताया की अब तक कुल 175 वन अधिकार पट्टा का वितरण किया गया है लगभग 97 और पट्टा वितरण करना है सभी किसान बंधु ने किसानों के हित में कार्य कर रहे शासकीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक को बहुत धन्यवाद दिया