डॉ प्रीति तिवारी द्वारा प्रदान किया गया सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुतीकरण पुरस्कार
शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय,रायपुर में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा “Trends and prospects in Botany” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी (16 एवं 17 फरवरी,2023) में विभिन्न शोधार्थी एवं प्राध्यापकों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुतीकरण के लिए कु. दृष्टि वर्मा,रिसर्च स्कॉलर को डॉ. प्रीति तिवारी,प्राचार्य ,शहीद नंद कुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव रायपुर द्वारा 1100 रुपए तथा श्रीमती शांति पांडे एवं श्री आर.डी पांडे की स्मृति में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, साथ ही शोधार्थी को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई।

