छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा संचालित प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में प्रबंधक पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती पूरी तरह स्थानीय निवासियों के लिए है, जो समिति क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों से संबंधित हों। इस प्रक्रिया के अंतर्गत चिखली, कसाचाय और देगनाबासा समितियों में 1-1 प्रबंधक की नियुक्ति की जाएगी, सभी पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 30 जून 2025 की शाम 5:00 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।
आवेदन व्यक्तिगत रूप से या ईमेल से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को न केवल शैक्षणिक योग्यता बल्कि तेंदूपत्ता संग्राहक अनुभव, स्थानीय निवासी प्रमाण और कंप्यूटर योग्यता भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता और स्थानीय प्राथमिकता के आधार पर संचालित की जा रही है।
इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र के निवासी हैं और जिनका परिवार पिछले 5 वर्षों में से कम से कम 3 वर्षों तक तेंदूपत्ता संग्राहक रहा हो, प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 500 गड्डी का संग्राह किया गया हो। इसके प्रमाण हेतु तेंदूपत्ता संग्राहक कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (10+2) पास होना आवश्यक है। कंप्यूटर में मान्यता प्राप्त संस्था से DCA, PGDCA या अन्य समकक्ष डिप्लोमा भी अनिवार्य है। ध्यान रहे कि योग्यता अंतिम तिथि से पूर्व की होनी चाहिए, अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण पत्र अमान्य होंगे।



