जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला – धमतरी (छत्तीसगढ़) द्वारा समग्र शिक्षा अंतर्गत समावेशी शिक्षा के बेहतर कियान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक निश्चित मानदेय पर पूर्णतः अस्थायी रूप से फिजियो थेरेपिस्ट एवं एक स्पीच थेरेपिस्ट (कुल 02 पद) हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार उक्त पद हेतु आवेदन पत्र दिनांक 30/09/2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- फीजियो थेरेपिस्ट
- स्पीच थेरेपिस्ट
पदों की संख्या – 02 पद
विभाग का नाम – जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला – धमतरी (छत्तीसगढ़)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 19-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30-09-2022
PDF FILE:-
शैक्षिक योग्यता:–
फिजियोथैरेपिस्ट पद हेतु –
- शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था से बेचलर ऑफ फिजियोथैरेपी डिग्री कोर्स
- छ.ग. फिजियोथैरेपी परिषद् में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
स्पीच थैरेपिस्ट पद हेतु –
- शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था से बी.ए.एस.एल.पी. डिग्री कोर्स
- भारतीय पुर्नवास परिषद् (RCI) में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
वेतन:–
इस पद हेतु निश्चित एवं एकमुश्त मानदेय रू.20000/- (अक्षरी बीस हजार रू. मात्र) प्रतिमाह दिया जायेगा इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते की पात्रता नहीं होगी।
आयु सीमा:–
आवेदक आवेदन प्रारूप में स्पष्ट शब्दों में आवेदित पद का नाम, पदनाम एवं विषय उल्लेखित किया जाना अनिवार्य होगा। अर्पण आवेदन मान्य नही किये जायेगें। आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष हो तथा 45 वर्ष से अधिक न हो।
आवेदन पत्र में आवेदक का फोटो एवं संलग्न दस्तावेज स्व-प्रमाणित होना आवश्यक है। स्व-प्रमाणित न होने व दस्तावेज अपूर्ण होने पर आवेदन स्वमेव निरस्त हो जायेगा।
आवेदक को आवेदन के साथ 10 रूपये के डाक टिकट के साथ स्वयं का स्थायी पता लिखा हुआ लिफाफा संलग्न करना अनिवार्य होगा।
आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जिला पंचायत परिसर धमतरी प्रथम तल कलेक्ट्रेट के सामने (पिन 493773) पते पर ही आवेदन भेजेंगे।

